अनीश ने सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

अनीश ने सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

अनीश ने सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
Modified Date: May 9, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: May 9, 2026 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) रेलवे के ओलंपियन अनीश भानवाला ने शनिवार को यहां आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहने वाले अनीश ने फाइनल में 31 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 28 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने शूट-ऑफ के बाद 25 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर पुरुष वर्ग की स्पर्धा में मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 28 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के समीर गुलिया ने 27 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि चंडीगढ़ के यूनिश होलिंडर ने 20 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में