स्मृति और हरमनप्रीत के अर्धशतक, भारत के चाय तक पांच विकेट पर 202 रन
स्मृति और हरमनप्रीत के अर्धशतक, भारत के चाय तक पांच विकेट पर 202 रन
लंदन, 10 जुलाई (भाषा) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट के पहले दिन चाय तक पांच विकेट पर 202 रन बना लिए।
भारत ने सुबह के सत्र में तेजी से रन बनाए, लेकिन लंच के बाद उसकी रन गति धीमी पड़ गई। दूसरे सत्र में टीम ने 26.2 ओवर में केवल 80 रन जोड़े और इस दौरान दो विकेट गंवाए। लंच तक भारत का स्कोर 25 ओवर में तीन विकेट पर 122 रन था।
मंधाना ने दूसरे सत्र में 27 रन और जोड़े, लेकिन 108 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हो गईं। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर चाय तक क्रीज पर नहीं टिक सकीं। उनके आउट होते ही चाय की घोषणा कर दी गई। उन्होंने 121 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


