अंकुश जाधव ने बबूता को पछाड़कर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

अंकुश जाधव ने बबूता को पछाड़कर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

अंकुश जाधव ने बबूता को पछाड़कर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता
Modified Date: December 22, 2025 / 06:57 pm IST
Published Date: December 22, 2025 6:57 pm IST

भोपाल, 22 दिसंबर (भाषा) नौसेना के किरण अंकुश जाधव ने सोमवार को यहां 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ओलंपियन अर्जुन बबूता की पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।

जाधव ने 252.1 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि बबूता ने 251.4 अंक के साथ रजत पदक जीता। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 229.8 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

अर्जुन के रेलवे की टीम के साथी शाहू तुषार माने 209.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। हिमांशु (181.1), रामायण तोमर (166.7), ओंकार विकास वाघमारे (145.4) और प्रदीप सिंह (123.3) ने भी फाइनल में जगह बनाई।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर फाइनल में गुजरात के मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 254.3 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पश्चिम बंगाल के अभिनव साव ने 251.6 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि ओंकार विकास वाघमारे ने 230.1 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में