तीरंदाजी विश्व कप:भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की

तीरंदाजी विश्व कप:भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की

तीरंदाजी विश्व कप:भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की
Modified Date: April 28, 2024 / 11:15 am IST
Published Date: April 28, 2024 11:15 am IST

शंघाई, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए रविवार को यहां 14 साल बाद तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

यह विश्व कप के अंतिम मुकाबले में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की पहली जीत है और इससे आगामी पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की करने की उनकी संभावनाओं को बल मिलेगा।

भारतीय तीरंदाजों ने 5-1 से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अभी तक तीरंदाजी विश्वकप में भारत ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में