Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ads

Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके...पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 01:54 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 04:05 PM IST

Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके...पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
  • पंत ने सिर्फ 51 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • उनसे पहले बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट 100 टेस्ट छक्के लगा चुके थे

गॉल। Rishabh Pant 100 Test Sixes: टीम इंडिया के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को श्रीलंका (India vs Sri Lanka Test) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। पंत ने अपने 51वें मैच में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैच में 100 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने 82वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा (Rishabh Pant World Record)

Rishabh Pant 100 Test Sixes पंत से पहले स्टोक्स (138 छक्के), न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की थी। मैच शुरू होने से पहले पंत के नाम पर 97 छक्के दर्ज थे। उन्होंने पहली पारी में क्रिस गेल के 98 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा दोनों 91 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने टेस्ट में कितने छक्के पूरे किए हैं?

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय कौन हैं?

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

पंत ने कितने टेस्ट मैचों में 100 छक्के पूरे किए?

उन्होंने अपने 51वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले अन्य खिलाड़ी कौन हैं?

पंत से पहले बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट यह मुकाम हासिल कर चुके थे।

क्या पंत ने 100 छक्के सबसे कम मैचों में लगाए हैं?

हां। पंत ने 51 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करके इस मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है।