अर्जुन अटवाल ने कॉलिग चैम्पियनशिप में कट हासिल किया

Ads

अर्जुन अटवाल ने कॉलिग चैम्पियनशिप में कट हासिल किया

  •  
  • Publish Date - July 13, 2024 / 03:33 PM IST,
    Updated On - July 13, 2024 / 03:33 PM IST

एक्रोन (ओहियो, अमेरिका) भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल (74-71) ने यहां फायरस्टोन कंट्री क्लब में खेले जा रहे कॉलिग कंपनीज चैंपियनशिप गोल्फ के कट प्रवेश कर लिया है।

अटवाल ने दूसरे दौर में दो बर्डी और तीन बोगी के साथ एक ओवर 71 का कार्ड खेला।  उन्होंने पहले दौर में चार ओवर 74 का स्कोर किया। वह पांच ओवर 145 के स्कोर के साथ संयुक्त 49वें स्थान पर है।

स्टीवन अल्केर दूसरे दौर में 65 का कार्ड खेलने के बाद तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये हैं। उन्होंने कुल सात अंडर के स्कोर के साथ स्टीव स्ट्रिकर पर एक शॉट की बढ़त बना ली है।

भाषा आनन्द मोना

मोना