अरोनियन ने कार्लसन को हराया, त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स जीता

अरोनियन ने कार्लसन को हराया, त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स जीता

अरोनियन ने कार्लसन को हराया, त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स जीता
Modified Date: June 30, 2023 / 08:58 pm IST
Published Date: June 30, 2023 8:58 pm IST

दुबई, 30 जून (भाषा) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन शुक्रवार को यहां ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) में बड़ी चूक से लेवोन अरोनियन से हारकर उलटफेर का शिकार हुए जिससे त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स ने एसजी एल्पाइन वारियर्स को पराजित कर दिया।

लीग के नौंवे दिन चिंगारी गल्फ टाइटन्स ने अपग्रैड मुम्बा मास्टर्स को 12-3 से हराया।

काले मोहरों से खेलते हुए त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स ने एसजी एल्पाइन वारियर्स को 10-8 से पराजित कर उन्हें फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में