आर्सनल, टोटेनहैम और एसी मिलान ने यूरोपा लीग में जीत से शुरुआत की

आर्सनल, टोटेनहैम और एसी मिलान ने यूरोपा लीग में जीत से शुरुआत की

आर्सनल, टोटेनहैम और एसी मिलान ने यूरोपा लीग में जीत से शुरुआत की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 23, 2020 4:36 am IST

लंदन, 23 अक्टूबर (एपी) कार्लोस विनिसियस ने दो गोल करने में मदद की जिससे टोटेनहैम ने यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लास्क पर 3-0 से जीत हासिल की जबकि आर्सनल ने भी जीत से शुरुआत की।

आर्सनल ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके रैपिड वियना को 2-1 से हराया। प्रीमियर लीग के एक अन्य क्लब लीस्टर ने जोर्या लुहान्सक को 3-0 से शिकस्त दी।

एसी मिलान ने सेलटिक को 3-1 से पराजित किया जबकि रोमा ने भी शुरू में पिछड़ने के बाद यंग ब्वायज को 2-1 से हराया। ग्रेनाडा ने पीएसवी इंडहोवेन को हराकर उलटफेर किया।

रेंजर्सने ने स्टैंडर्ड लीग को 2-0 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। नीदरलैंड की टीम अज अलकमार ने नैपोली को 1-0 से पराजित करके उलटफेर किया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में