एशिया कप तीरंदाजी : भारत रिकर्व मिश्रित फाइनल में, सात पदक पक्के

Ads

एशिया कप तीरंदाजी : भारत रिकर्व मिश्रित फाइनल में, सात पदक पक्के

  •  
  • Publish Date - March 18, 2022 / 09:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

फुकेट, 18 मार्च ( भाषा ) भारतीय तीरंदाज पार्थ सालुंके और रिद्धि फोर एशिया कप रिकर्व मिश्रित वर्ग के फाइनल में पहुंच गए जबकि व्यक्तिगत वर्ग में वे पहले दौर से बाहर हो गए थे ।

कंपाउंड मिश्रित वर्ग में हालांकि ऋषभ और साक्षी चौधरी पहले दौर में मलेशियाई टीम से हारकर बाहर हो गए ।

भारत ने अब सात फाइनल और कांस्य पदक के दो प्लेआफ मुकाबलों में जगह बना ली है । इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, चीन, जापान और चीनी ताइपै जैसी दिग्गज टीमें भाग नहीं ले रही हैं ।

सालुंके और रिद्धि को सेमीफाइनल तक बाय मिला और सेमीफाइनल में उन्होंने मलेशिया की टीम को 6 . 2 से हराया । अब उनका सामना शनिवार को बांग्लादेश से होगा ।

भाषा मोना

मोना