हेप्टाथलॉन में स्वप्ना बर्मन ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में 11 गोल्ड 20 सिल्वर के साथ 54 मेडल
हेप्टाथलॉन में स्वप्ना बर्मन ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में 11 गोल्ड 20 सिल्वर के साथ 54 मेडल
जकार्ता। जकार्ता में हो रहे 18 वें एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 54 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें 11 गोल्ड और 20 सिल्वर हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों के 5 अलग-अलग खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण आज भी पांच मेडल पक्के हैं। इस प्रदर्शन के साथ ही भारत ने 2014 में हुए इंचियोन गेम्स के 57 मेडल के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है।
पढ़ें- एशियन गेम्स में भारतीय पदकों का अर्द्धशतक, 800 मीटर दौड़ में गोल्ड और सिल्वर भारत के नाम
एशियन गेम्स के 11 वें दिन हेप्टाथलॉन में स्वप्ना बर्मन ने गोल्ड दिलाया। ये स्वप्ना का दूसरा इंटरनेशनल गोल्ड मेडल है। उन्होंने पिछले साल भुवनेश्वर में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था।
पढ़ें-प्रियंका चोपड़ा की मां ने निक की मॉम को सिखाया पंजाबी डांस ,वीडियो हुआ वायरल
ट्रिपल जंप में अरपिंदर सिंह ने गोल्ड और 800 मीटर रेस में दूती चंद ने सिल्वर पदक हासिल किया। इसी तरह टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में अरपिंदर सिंह ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। 67 साल के एशियाड के इतिहास में भारत के 150 गोल्ड हो गए हैं। आज भारत का मुकाबला पुरुष हाकी में जापान के साथ होगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


