एशियाई खेल: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक मुकाबले में बनाई जगह
एशियाई खेल: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक मुकाबले में बनाई जगह
नागोया, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया।
ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना यहां ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में चीन से होगा।
कोरियाई टीम में पार्क जंगयून, पार्क येरीन और कांग योनसेओ शामिल थीं।
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


