एशियाई कुश्ती : मीनाक्षी को रजत, सुजीत, अभिमन्यु और संदीप फाइनल में

एशियाई कुश्ती : मीनाक्षी को रजत, सुजीत, अभिमन्यु और संदीप फाइनल में

एशियाई कुश्ती : मीनाक्षी को रजत, सुजीत, अभिमन्यु और संदीप फाइनल में
Modified Date: April 10, 2026 / 09:20 pm IST
Published Date: April 10, 2026 9:20 pm IST

बिश्केक, 10 अप्रैल (भाषा) मीनाक्षी गोयत ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में शुक्रवार को महिलाओं के 53 किलोवर्ग में रजत पदक जीता जबकि तीन पुरूष फ्रीस्टाइल पहलवान अपने अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए ।

मोनिका ( 65 किलो) और हर्षिता (72 किलो) ने कांस्य पदक जीता । भारत के अब तीन रजत और सात कांस्य पदक हो गए हैं ।

मीनाक्षी को फाइनल में चीन की जिन झांग ने 10 . 0 से हराया । मोनिका ने महिलाओं के 65 किलोवर्ग में दक्षिण कोरिया की हंबित ली को 9 . 0 से हराकर कांस्य पदक जीता जबकि हर्षिता ने 72 किलोवर्ग में सेविंचोय पाऐल्वोनोवा को 5 . 0 से हराया ।

इससे पहले अंडर 23 विश्व चैम्पियन सुजीत (65 किलो), अभिमन्यु (70 किलो) और संदीप मान (79 किलो ) फाइनल में पहुंच गए ।

सुजीत ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदीव को 7 . 2 से हराया । अब वह उजबेकिस्तान के उमिदजोन जालोलोव से खेलेंगे ।

अभिमन्यु ने गत चैम्पियन किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालीव को 6 . 3 से मात दी। अब उनका सामना मंगोलिया के तुमुर ओचिर से होगा ।

संदीप मान ने ताजिकिस्तान के सोमोनजोन इकरोमोव को 10 . 0 से हराया । अब वह जापान के केवान जी से खेलेंगे ।

विकी 97 और अंकुश 57 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में हारने के बाद अब कांस्य पदक के लिये खेलेंगे ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में