एटलेटिको ने स्पेनिश लीग में सेविला को हराया

Ads

एटलेटिको ने स्पेनिश लीग में सेविला को हराया

  •  
  • Publish Date - December 24, 2023 / 11:53 AM IST,
    Updated On - December 24, 2023 / 11:53 AM IST

बार्सीलोना, 24 दिसंबर (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को यहां दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए सेविला को स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 1-0 से हराया और शीतकालीन ब्रेक से पहले जीत दर्ज की।

यह मुकाबला स्पेन की राजधानी में शुरुआत में सितंबर में होना था लेकिन खराब मौसम की भविष्यवाणी के कारण इसे स्थगित किया गया।

मैच का एकमात्र गोल मार्कोस लोरेंटे ने दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में दागा। वह मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे।

केगलार सोयुन्सु को लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद अंतिम 20 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद एटलेटिको ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

एटलेटिको की टीम 18 मैच में 38 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। रीयाल मैड्रिड और गिरोना के समान 45 अंक हैं। रीयाल मैड्रिड की टीम हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष है।

एपी सुधीर

सुधीर