ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट पर 338 रन

Ads

ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट पर 338 रन

  •  
  • Publish Date - January 2, 2024 / 05:24 PM IST,
    Updated On - January 2, 2024 / 05:24 PM IST

मुंबई, दो जनवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां 7 विकेट पर 338 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने 119 और कप्तान एलिसा हीली ने 82 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने तीन और अमनजोत कौर ने दो विकेट लिए।

भाषा

पंत

पंत