रेनशॉ और एलिस के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया

रेनशॉ और एलिस के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया

रेनशॉ और एलिस के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया
Modified Date: September 15, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: September 15, 2026 10:08 pm IST

हरारे, 15 सितंबर (एपी) मैट रेनशॉ के करियर के पहले एकदिवसीय शतक और नाथन एलिस के पांच विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को 59 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

रेनशॉ ने 94 गेंद में 109 रन की शानदार पारी खेली जबकि कूपर कोनोली ने 51 रन बनाए। दोनों की शानदार पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने 12 साल बाद जिम्बाब्वे में अपना पहला एकदिवसीय मुकाबला खेलते हुए आठ विकेट पर 294 रन बनाए।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 45.1 ओवर में 235 रन पर ऑल आउट हो गई।

एलिस ने 31 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए और फिर दोबारा गेंदबाजी में वापसी करते हुए जिम्बाब्वे के शीर्ष स्कोरर क्रेग इर्विन (59) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की राह आसान की।

कप्तान सिकंदर रजा ने 76 गेंद में 57 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन 36वें ओवर में स्पेंसर जॉनसन की सटीक यॉर्कर पर बोल्ड होने के बाद जिम्बाब्वे की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

इर्विन और रजा ने 104 गेंद में 98 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम की उम्मीदें जगाईं थीं इस जोड़ी के टूटने के साथ टीम की उम्मीदें भी टूट गईं।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में