नयी दिल्ली, 17 फरवरी ( भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 199 रन बनाए।
चाय के विश्राम के समय पीटर हैंड्सकांब 36 और कप्तान पैट कमिंस 23 रन पर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 81 रन बनाए।
भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया है।
भाषा
पंत
पंत