ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट पर 75 रन

Ads

ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट पर 75 रन

  •  
  • Publish Date - March 9, 2023 / 11:33 AM IST,
    Updated On - March 9, 2023 / 11:33 AM IST

अहमदाबाद, नौ मार्च (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 75 रन बनाए।

लंच के समय उस्मान ख्वाजा 27 जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ दो रन बनाकर खेल रहे थे। मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (32) और मार्नस लाबुशेन (03) के विकेट गंवाए।

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट चटकाया।

भाषा सुधीर

सुधीर