नवंबर में होने वाली आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस रद्द

Ads

नवंबर में होने वाली आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस रद्द

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 08:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

मेलबर्न, छह जुलाई ( एपी ) कोरोना महामारी के बीच आस्ट्रेलिया के कड़े यात्रा और पृथकवास नियमों में रियायत को लेकर बात नहीं बनने के बाद नवंबर में होने वाली आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस रद्द कर दी गई है ।

एफ वन कैलेंडर की यह शुरूआती रेस 21 मार्च से होनी थी जिसे 21 नवंबर तक स्थगित किया गया था ।

पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन शुरू होने के कारण अलबर्ट पार्क पर होने वाली यह रेस रद्द कर दी गई थी ।

विक्टोरिया के खेल मंत्री मार्टिन पाकुला ने कहा ,‘‘ यह निराशाजनक है कि इतने लोकप्रिय खेल आयोजन नहीं हो पा रहे हैं लेकिन यही महामारी की हकीकत है । टीकाकरण की दर बढने तक हम सामान्य हालात में नहीं लौट सकते ।’’

एपी मोना आनन्द

आनन्द