बुंदेसलीगा में स्टुटगार्ट से हारा बायर्न म्यूनिख

Ads

बुंदेसलीगा में स्टुटगार्ट से हारा बायर्न म्यूनिख

  •  
  • Publish Date - May 5, 2024 / 01:30 PM IST,
    Updated On - May 5, 2024 / 01:30 PM IST

बर्लिन, पांच मई (एपी) बायर्न म्यूनिख को रीयाल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियन्स लीग के सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले से पहले बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने अंतिम मैच में स्टुटगार्ट के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच के दौरान बायर्न के राफेल गुरेइरो चोटिल भी हो गए।

गुरेइरो संभवत: मांसपेशियों में चोट के कारण मुकाबले के बीच से बाहर हो गए और बुधवार को मैड्रिड के खिलाफ होने वाले निर्णायक मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध है।

बायर्न की ओर से एकमात्र गोल पेनल्टी पर हैरी केन ने 37वें मिनट में दागा जबकि स्टुटगार्ट की ओर से लियोनिडास स्टरगियो (29वें मिनट), जियोंग वू यिओंग (83वें मिनट) और सिलास (90 प्लस तीन मिनट) ने गोल किए।

बोरूसिया डोर्टमंड ने ऑग्सबर्ग को 5-1 से रौंदकर मंगलवार को पेरिस सेंट जर्मन के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल की तैयारी की।

कोलोन ने फ्राइबर्ग से गोल रहित ड्रॉ खेला जिससे उस पर रेलिगेशन (निचली लीग में खिसकना) का खतरा बढ़ गया है।

शनिवार को ही अन्य मुकाबलों मे वॉल्व्सबर्ग ने रेलीगेट हो चुके डर्मस्टेड को 3-0 से हराया जबकि वर्डर ब्रेमेन ने बोरूसिया मोनशेंग्लाबाख से 2-2 से ड्रॉ खेला।

एपी सुधीर

सुधीर