BCCI के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिजीत साल्वी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Ads

BCCI के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिजीत साल्वी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह! BCCI CMO abhijit salvi resigns for personal reasons

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 05:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

BCCI bans cricketer Vanshaj Sharma for two years

नयी दिल्ली: BCCI CMO abhijit salvi resigns बीसीसीआई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अभिजीत साल्वी ने व्यक्तिगत कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है। साल्वी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि उनकी नोटिस की अवधि 30 नवंबर को समाप्त हो गयी थी लेकिन उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन से सात दिसंबर (छह दिसंबर) तक चले दूसरे टेस्ट मैच तक अपनी सेवाएं दी। कोविड-19 के मुश्किल समय के दौरान जैव सुरक्षित माहौल और खिलाड़ियों की बार-बार होने वाली जांच के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी भूमिका काफी अहम हो गयी थी।

Read More: IBC24 का Logo इस्तेमाल कर वीडियो किया जा रहा वायरल, चैनल ने ऐसी कोई खबर ही प्रसारित नहीं की

BCCI CMO abhijit salvi resigns साल्वी ने कहा, ‘‘ मैं यह मौका देने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इस संगठन को 10 साल देने के बाद आगे बढ़ना चाहता था। कोविड-19 के समय यह ‘24×7 (हर समय सेवा देने के लिए उपलब्ध)’ जैसी नौकरी बन गयी थी और मैं अब खुद और परिवार को समय देना चाहता हूं।’’

Read More: परमाणु सक्षम ‘अग्नि पी’ मिसाइल का सफल परीक्षण.. 2000 किमी तक कर सकती है प्रहार

साल्वी बीसीसीआई के आयु-सत्यापन, डोपिंग रोधी विभाग और चिकित्सा विभाग के प्रभारी थे। उनका इस्तीफा अगले महीने होने वाली लड़कों के अंडर-16 राष्ट्रीय चैंपियनशिप ( विजय मर्चेंट ट्रॉफी) से पहले आया है। साल्वी को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका सहित कुछ दौरों पर भारतीय टीम के साथ यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दो सत्रों और भारत की मेजबानी में यूएई में खेले गये टी20 विश्व कप के लिए चिकित्सा व्यवस्था की भी देखरेख की थी।

Read More: इस्लामिक देशों के शिखर सम्मेलन से पहले पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 12 लोगों की मौत, कई घायल