Ben Stokes Nightclub Incident: इंग्लैण्ड के कप्तान छोड़ सकते है टीम की कमान!.. ले सकते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी.. जाँच के बाद होगा फैसला

Ben Stokes and Gus Atkinson fight in a nightclub: नाइटक्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर ईसीबी जांच शुरू, संन्यास की अटकलें तेज।

Ben Stokes Nightclub Incident: इंग्लैण्ड के कप्तान छोड़ सकते है टीम की कमान!.. ले सकते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी.. जाँच के बाद होगा फैसला

Ben Stokes and Gus Atkinson fight in a nightclub || Image- ESPN Crick Info File

Modified Date: June 9, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: June 9, 2026 11:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नाइटक्लब घटना के बाद बेन स्टोक्स पर ईसीबी की जांच।
  • कप्तानी छोड़ने और संन्यास की अटकलों ने पकड़ा जोर।
  • पूर्व गेंदबाज हार्मिसन ने स्टोक्स के समर्थन में बयान दिया।

लंदन: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक नाइटक्लब में हुई कथित घटना के बाद चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्टोक्स अपने कप्तानी पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा भी कर सकते हैं। (Ben Stokes and Gus Atkinson fight in a nightclub) यह घटना उस समय सामने आई जब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ईसीबी ने शुरू की जांच

‘टॉकस्पोर्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक रग्बी खिलाड़ी का नाम भी सामने आया है। ईसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोपों की जांच की जा रही है। सोमवार तड़के बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन उस नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां कथित घटना हुई।

दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी अनिश्चितता

ईसीबी ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल मामले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी एकत्र की जा रही है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। (Ben Stokes and Gus Atkinson fight in a nightclub) साथ ही मामले की जानकारी क्रिकेट रेगुलेटर को भी दे दी गई है और जांच में कोई नई जानकारी सामने आने पर उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

स्टोक्स के समर्थन में उतरे हार्मिसन

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने बेन स्टोक्स का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले के सभी तथ्य सामने नहीं आ जाते, तब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। हार्मिसन ने स्टोक्स को शानदार खिलाड़ी और ईमानदार व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह खुद जानते होंगे कि उन्होंने कोई सीमा पार की है या नहीं। उन्होंने टीम प्रबंधन से अपील की कि स्टोक्स और गस एटकिंसन को पूरा सहयोग और संरक्षण दिया जाए तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown