बेंफिका ने चैम्पियंस लीग ग्रुप चरण में पहुंचने का डायनामो कीव का सपना तोड़ा

बेंफिका ने चैम्पियंस लीग ग्रुप चरण में पहुंचने का डायनामो कीव का सपना तोड़ा

बेंफिका ने चैम्पियंस लीग ग्रुप चरण में पहुंचने का डायनामो कीव का सपना तोड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 24, 2022 10:48 am IST

लंदन, 24 अगस्त ( एपी ) चैम्पियंस लीग फुटबॉल के ग्रुप चरण में पहुंचने का डायनामो कीव का सपना बेंफिका ने क्वालीफाइंग प्लेआफ में उसे 3 . 0 से हराकर तोड़ दिया ।

बेंफिका के लिये निकोलस ओटामेंडी, रफा सिल्वा और डेविड नेरेस ने गोल दागे ।

यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण डायनामो साल भर घरेलू फुटबॉल भी नहीं खेल सकी थी । बिना किसी तैयारी के चैम्पियंस लीग में उतरने पर वह अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई ।

इस बीच यूक्रेन फुटबॉल लीग का नया सत्र मंगलवार को शुरू हुआ और शखतार दोनेत्सक तथा मेटलिस्ट 1925 के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर रहा । यह मैच युद्ध के कारण दर्शकों के बिना खेला गया ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में