बंगाल वारियर्स ने दबंग दिल्ली को 37-36 से हराया

Ads

बंगाल वारियर्स ने दबंग दिल्ली को 37-36 से हराया

  •  
  • Publish Date - October 9, 2025 / 10:20 PM IST,
    Updated On - October 9, 2025 / 10:20 PM IST

चेन्नई, नौ अक्टूबर (भाषा) बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें चरण में बृहस्पतिवार को दबंग दिल्ली को 37-36 से हराकर शानदार अंदाज में जीत की राह पर वापसी की।

देवांक दलाल के सुपर 10 और आशीष मलिक के हाई फाइव की बदौलत सातवें सत्र की चैंपियन टीम इस जीत से अंक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गई।

हाफ टाइम तक दबंग दिल्ली ने 19-18 की बढ़त बनाई हुई थी लेकिन बंगाल वारियर्स की टीम वापसी करते हुए रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। भाषा नमिता सुधीर

सुधीर