सुशील और रण सिंह की मदद से बेंगलुरु बुल्स ने यू मुम्बा को हराया
सुशील और रण सिंह की मदद से बेंगलुरु बुल्स ने यू मुम्बा को हराया
नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) बेंगलुरु बुल्स ने रविवार को यहां त्यागराज इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के करीबी मुकाबले में यू मुम्बा पर 42-37 से जीत दर्ज की।
बेंगलुरु बुल्स के लिए सुशील ने ‘सुपर 10’ और अक्षित ने आठ अंक जुटाये जबकि रण सिंह ने ‘हाई फाइव’ से टीम मैच जीतने में मदद की।
यू मुम्बा के रेडर जय भगवान का ‘सुपर 10’ टीम के काम नहीं आ सका।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


