बेगलुरू एफसी और एससी ईस्ट बंगाल ने अंक बांटे

Ads

बेगलुरू एफसी और एससी ईस्ट बंगाल ने अंक बांटे

  •  
  • Publish Date - January 4, 2022 / 10:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

बेम्बोलिम, चार जनवरी (भाषा) बेंगलुरू एफसी की प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को एक और झटका लगा जब मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में उसने एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

इस नतीजे के साथ एससी ईस्ट बंगाल की टीम पिछले नौ मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

सेंबोई हाओकिप ने 28वें मिनट में हैडर से गोल दागकर एससी ईस्ट बंगाल को बढ़त दिलाई लेकिन सौरव दास के 55वें मिनट में किए आत्मघाती गोल से बेंगलुरू की टीम ने बराबरी हासिल कर ली।

इस ड्रॉ के बाद बेंगलुरू की टीम 10 मैचों में 10 अंक के साथ आठवें जबकि एससी ईस्ट बंगाल की टीम नौ मैचों में पांच अंक के साथ 11वें और अंतिम पायदान पर है।

भाषा सुधीर मोना

मोना