शिवशक्ति के दो गोल से बेंगलुरु एफसी ने चेन्नइयिन एफसी को हराया

Ads

शिवशक्ति के दो गोल से बेंगलुरु एफसी ने चेन्नइयिन एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - January 28, 2023 / 10:34 PM IST,
    Updated On - January 28, 2023 / 10:34 PM IST

बेंगलुरु, 28 जनवरी (भाषा) शिवशक्ति नारायण के आठ मिनट के अंदर किये गये दो गोल की मदद से बेंगलुरु एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के मैच में शनिवार को यहां चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत किया।

बेंगलुरु के तीनों गोल पहले हाफ में आये। स्ट्राइकर शिवशक्ति (15वें और 23वें) और मिडफील्डर रोहित कुमार (30वें मिनट में) टीम के लिए गोल दागे।

मैच के 59वें मिनट में चेन्नइयिन के स्थानापन्न मिडफील्डर एडविन वांसपॉल ने गोल करके बेंगलुरू एफसी की बढ़त को कम करते हुए स्कोर 1-3 कर दिया।

आज जीत का चौका लगाने के बाद बेंगलुरु की टीम सातवें से छठे स्थान पर आ गयी है। टीम के नाम 16 मैचों में सात जीत, एक ड्रा और आठ हार से 22 अंक हैं।

लगातार छठे मैच में भी जीत से दूर रहने के बाद चेन्नई की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई हैं। चेन्नइयिन एफसी के 15 मैचों में चार जीत, पांच ड्रा और छह हार से 17 अंक हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता