पिछले मैच में मिली हार से वापसी करना चाहेगा बेंगलुरू एफसी

Ads

पिछले मैच में मिली हार से वापसी करना चाहेगा बेंगलुरू एफसी

  •  
  • Publish Date - December 27, 2020 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

मडगांव, 27 दिसंबर (भाषा) पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी सोमवार को यहां जमशेदपुर एफसी के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में जीत हासिल करके पिछले मैच में मिली हार से वापसी करना चाहेगा जो उसकी सत्र की पहली हार भी थी।

बेंगलुरू एफसी को 21 दिसंबर को एटीके मोहन बागान से 0-1 से पराजय झेलनी पड़ी और अभी वह 12 अंक से तीसरे स्थान पर काबिज है। उसकी निगाहें जल्द से जल्द मुंबई सिटी एफसी और एटीके मोहन बागान (दोनों के 16 अंक) से अंक के अंतर को कम करने की होगी।

बेंगलुरू का प्रदर्शन इस सत्र में निरंतर नहीं रहा है, उसे तीन जीत के अलावा एक हार का सामना करना पड़ा जबकि तीन मुकाबले ड्रा रहे। टीम जीत की लय नहीं बना सकी है।

वहीं तालिका में छठे स्थान पर काबिज जमशेदपुर की टीम भी पिछले मैच में एफसी गोवा से मिली 1-2 की हार के बाद खेलेगी और चाहेगी कि वह सत्र की अपनी तीसरी जीत हासिल कर ले।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर