बेंजेमा के दो गोल से रीयाल मैड्रिड जीता

Ads

बेंजेमा के दो गोल से रीयाल मैड्रिड जीता

  •  
  • Publish Date - March 21, 2021 / 06:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

बार्सिलोना, 21 मार्च (एपी) करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 3-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की दौड़ को और कड़ा बना दिया।

सेविला ने अपने गोलकीपर के आखिरी क्षणों में किये गये गोल से वल्लाडोलिड से 1-1 से ड्रा खेला जबकि एथलेटिक बिलबाओ और इबार के बीच मैच भी इसी अंतर से बराबरी पर छूटा।

सेल्टा विगो पर जीत से रीयाल मैड्रिड अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। रीयाल के 28 मैचों में 60 अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड (27 मैचों में 63 अंक) से केवल तीन अंक पीछे है।

बेंजेमा ने शनिवार को खेले गये मैच के पहले हाफ में टोनी क्रूस की मदद से दो गोल किये। इसके बाद उन्होंने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में मार्को असेनसियो के लिये भी गोल बनाया। सेल्टा विगो की तरफ से एकमात्र गोल सेंटी मिना ने 40वें मिनट में किया।

एपी पंत

पंत