बीएफआई ने वारबर्टन को सब जूनियर कोच नियुक्त किया

Ads

बीएफआई ने वारबर्टन को सब जूनियर कोच नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - May 26, 2023 / 03:32 PM IST,
    Updated On - May 26, 2023 / 03:32 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा ) भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने शुक्रवार को जॉन वारबर्टन को भारत का सब जूनियर टीम का कोच नियुक्त किया जो जमीनी स्तर पर खेल के विकास पर फोकस करेंगे ।

चार दशक का कोचिंग का अनुभव रखने वाले वारबर्टन 1984 से इंग्लैंड में खेल से जुड़े रहे हैं । वह फिलहाल कर्नाटक के बेल्लारी में जेएसडब्ल्यू इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट में मुक्केबाजी प्रमुख हैं ।

भारत के प्रतिभावान मुक्केबाजों मंजू बंबोरिया, मनीषा मून और निशांत देव को तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

भाषा मोना

मोना