बीएफआई ने नये विदेशी कोच के लिए आवेदन मंगाये

Ads

बीएफआई ने नये विदेशी कोच के लिए आवेदन मंगाये

  •  
  • Publish Date - August 13, 2024 / 06:59 PM IST,
    Updated On - August 13, 2024 / 06:59 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) पेरिस ओलंपिक में निराशाजनक अभियान के बाद भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने मंगलवार को नये विदेशी कोच के लिए आवेदन मंगाये हैं।

पेरिस ओलंपिक में देश का कोई भी मुक्केबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और कोई भी पदक नहीं जीत सका जिसमें मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन और लवलीना बोरगेहेन शामिल थीं। भारत ने तोक्यो ओलंपिक में एक पदक लवलीना की बदौलत जीता था।

महासंघ के विज्ञापन के अनुसार, ‘‘भारतीय मुक्केबाजी महासंघ आगामी चार साल के लिए अपनी एलीट राष्ट्रीय टीम के लिए विदेशी मुक्केबाजी कोच नियुक्त करना चाहता है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘भारत का मुख्य लक्ष्य आगामी ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य बड़े टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ नतीजे हासिल करने का होगा। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत