ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला
ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला
पुडुचेरी, एक अक्टूबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ए ने बृहस्पतिवार को यहां तीसरे दिन भारत ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में 364 रन की बढ़त हासिल कर मजबूत पकड़ बना ली।
दिन का खेल खत्म होने पर भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 28 रन था जिससे उसे अप्रत्याशित जीत के लिए 337 रन चाहिए या ड्रॉ के लिए पूरा एक दिन बल्लेबाजी करनी होगी। मेजबान टीम दो मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है।
सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने 40 रन, नाथन मैकस्वीनी ने 36 रन और जेसन सांघा ने नाबाद 44 रन बनाए जिसके बाद मेहमान टीम ने खेल खत्म होने से एक घंटे पहले अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 173 रन पर घोषित कर दी और भारत ए के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा।
भारत ए ने पहला मैच 162 रन से जीता था। स्टंप तक आयुष पांडे 11 रन और रात्रिप्रहरी तुषार देशपांडे चार रन बनाकर मौजूद थे।
ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी ने सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को 12 रन पर आउट किया।
सुबह भारत ए ने पांच विकेट पर 122 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। रात के नाबाद बल्लेबाज शेख रशीद (42 रन) और तनुष कोटियान (33 रन) छठे विकेट की साझेदारी को 46 रन तक पहुंचाई लेकिन इसके बाद टीम ने अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 10 रन पर गंवा दिए।
तेज गेंदबाज लियाम हैचर ने रशीद को बोल्ड किया जिसके बाद तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और ऑफ-स्पिनर कोरी रोचिचियोली ने दो-दो विकेट लेकर लंच से पहले भारत ए को 167 रन पर समेट दिया।
फिर ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दूसरी पारी में कोंस्टास ने जोश फिलिप (26) के साथ पहले विकेट के लिए 53 रन और मैकस्वीनी के साथ अगले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। ऑफ-स्पिनर कोटियान ने कोंस्टास और कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब को लगातार गेंदों पर आउट किया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुलाए गए अंशुल कंबोज के स्थान पर खेल रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने मैकस्वीनी को आउट किया।
सांघा और लियाम स्कॉट (13) ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 40 रन की साझेदारी की जिसके बाद मेहमान टीम ने चार विकेट पर 173 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।
भाषा नमिता पंत
पंत
लेखक के बारे में
Web Title: ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला
आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत
01 Oct 2026 | 8:10 pmपंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा
01 Oct 2026 | 7:26 pmफुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला
01 Oct 2026 | 7:11 pmआईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी
01 Oct 2026 | 6:26 pmयह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना
01 Oct 2026 | 6:18 pmपाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से
01 Oct 2026 | 6:04 pmभारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता
01 Oct 2026 | 6:03 pmएशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें
01 Oct 2026 | 6:01 pm