मुक्केबाजी : लवलीना क्वार्टर फाइनल में

मुक्केबाजी : लवलीना क्वार्टर फाइनल में

मुक्केबाजी : लवलीना क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: July 31, 2024 / 04:24 pm IST
Published Date: July 31, 2024 4:24 pm IST

पेरिस, 31 जुलाई ( भाषा ) तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो ) ने नॉर्वे की सुन्निवा होफ्स्टाड को 5 . 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

लवलीना ने तोक्यो में 69 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था ।

अब उनका सामना चार अगस्त को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की लि कियान से होगा ।

कियान ने तोक्यो ओलंपिक में 75 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में