ब्रैडी का सामना ओस्ट्रावा ओपन के सेमीफाइनल में सबालेंका से

Ads

ब्रैडी का सामना ओस्ट्रावा ओपन के सेमीफाइनल में सबालेंका से

  •  
  • Publish Date - October 24, 2020 / 07:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य), 24 अक्टूबर (एपी) तीसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने ओस्ट्रावा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में क्वालीफायर सारा सारीबेस टोर्मो को 0-6, 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।

अब सेमीफाइनल में बेलारूस की इस खिलाड़ी का सामना अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी से होगा जिन्होंने रूसी क्वालीफायर वेरोनिका कुर्दमेतोवा को 6-7, 6-3, 6-1 से पराजित किया।

चौथी वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका ने सातवीं वरीय एलिसे मर्टन्स को 6-4, 6-1 से हराकर बाहर किया। अब उनकी भिड़ंत मारिया सकारी से होगी।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द