बुसियो के गोल से वेनेजिया ने कैगलियारी को बराबरी पर रोका

Ads

बुसियो के गोल से वेनेजिया ने कैगलियारी को बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - October 2, 2021 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

कैगलियारी, दो अक्टूबर (एपी) मिडफील्डर जियानलुका बुसियो के पहले सिरी ए गोल की मदद से वेनेजिया ने कैगलियारी को 1-1 से बराबरी पर रोका।

वेनेजिया की टीम में शामिल तीन अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक बुसियो ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल दागा।

कैगलियारी ने केइता बाल्डे के हैडर के जरिए दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी। वह इटली की लीग के इतिहास में सर्वाधिक गोल दागने वाले सेनेगल के खिलाड़ी बने। यह उनका 40वां गोल था। उन्होंने खोमा बबाकर (39 गोल) को पीछे छोड़ा जो अब तुर्की में खेलते हैं।

बुसियो को रविवार को अमेरिका की टीम से जुड़ना है जिसे अपने अगले तीन विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले खेलने हैं।

एपी सुधीर

सुधीर