जेनसोल इंजीनियरिंग के ऋण खातों को इरेडा ने ‘धोखाधड़ी वाला खाता’ घोषित किया

Ads

जेनसोल इंजीनियरिंग के ऋण खातों को इरेडा ने ‘धोखाधड़ी वाला खाता’ घोषित किया

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 06:20 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 06:20 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के ऋण खातों को सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने धोखाधड़ी वाला खाता घोषित कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा कि उन खबरों की पुष्टि की जाती है जिनमें बताया गया है कि इरेडा ने जेनसोल के 673 करोड़ रुपये के ऋण खातों को धोखाधड़ी वाला खाता घोषित करने के बाद मामले की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी है।

जेनसोल इंजीनियरिंग ने कहा, “उक्त खबरों की सामग्री तथ्यात्मक रूप से सही है और यह इरेडा द्वारा जारी आदेश पर आधारित है।”

इरेडा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के अधीन काम करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है।

भाषा

यासिर अजय

अजय