कैरोलिना गार्शिया, बोर्ना कोरिच ने सिनसिनाटी खिताब जीते

कैरोलिना गार्शिया, बोर्ना कोरिच ने सिनसिनाटी खिताब जीते

कैरोलिना गार्शिया, बोर्ना कोरिच ने सिनसिनाटी खिताब जीते
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 22, 2022 1:16 pm IST

मेसन, अगस्त ( एपी ) कैरोलिना गार्शिया और बोर्ना कोरिच ने अमेरिकी ओपन से पहले अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला और पुरूष वर्ग के खिताब जीत लिये ।

गार्शिया ने पेत्रा क्वितोवा को 6 . 2, 6 . 4 से मात दी । वहीं कोरिच ने पांचवीं रैंकिंग वाले यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास को 7 . 6, 6 . 2 से हराया ।

क्रोएशिया के कोरिच को इस जीत के बाद अमेरिकी ओपन से पहले रैंकिंग में 29वां स्थान मिलने की उम्मीद है । इस टूर्नामेंट से पहले वह 152वीं पायदान पर थे । उन्होंने रफेल नडाल समेत शीर्ष दस में शामिल चार खिलाड़ियों को हराया ।

महिला फाइनल में गार्शिया खिताबी मुकाबले तक पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर बन चुकी थी । वह जून से अब तक 27 मैच जीत चुकी हैं ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में