कैस्पर रूड ने सीधे सेटों में एंडी मर्रे को हराया

Ads

कैस्पर रूड ने सीधे सेटों में एंडी मर्रे को हराया

  •  
  • Publish Date - October 1, 2021 / 10:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

सैन डिएगो, एक अक्टूबर ( एपी ) ब्रिटेन के एंडी मर्रे का लगातार दूसरे टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया जिन्हें सैन डिएगो ओपन में दूसरी वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड ने 7 . 5, 6 . 4 से हराया ।

तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मर्रे अब विश्व रैंकिंग में 109वें स्थान पर हैं । कूल्हे के दो आपरेशनों और कई चोटों से उबरने के बाद वह वापसी के प्रयास में हैं ।

रूड का सामना अब इटली के नौवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो सोनेगो से होगा जिन्होंने अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा को 6 . 4, 6 . 3 से हराया । अन्य मुकाबलों में आंद्रेइ रूबलेव का सामना डिएगाो श्वार्त्जमैन से और डेनिस शापोवालोव की टक्कर कैम नोरी से होगी ।

एपी मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार