World Cup 2019: बारिश में धुला पाकिस्तान-श्रीलंका का मैच, दोनों टीमों को 1-1 प्वॉइंट
World Cup 2019: बारिश में धुला पाकिस्तान-श्रीलंका का मैच, दोनों टीमों को 1-1 प्वॉइंट
इंग्लैंड: विश्व कप 2019 में शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैव को बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों टीमों को 1—1 प्वॉइंट दे दिया गया है। इसके साथ ही अब श्रीलंका के पास तीन अंक हो गए हैं जबकि पाकिस्तान के भी तीन मैचों में तीन ही अंक हैं। अंकतालिका में श्रीलंका बेहतर रनरेट के कारण तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है।
Read More: बिजली विभाग की खुली पोल, मेंटेनेंस के एक दिन बाद तीन घंटे से लाइट गोल
बारिश के चलते एक बार प्रबंधन ने 20-20 ओवर का मैच कराने के लिए मैदान का अंतिम मुआयना किया, लेकिन मैदान ज्यादा गीला होने के चलते मैच रद्द कर दिया गया।
Read More: जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा बोले- वायरल ऑडियो में कही बात आज हो रही घटित, ये भाजपा और…
इससे पहले पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उसने मेजबान इंग्लैंड को हराया था। श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड से 10 विकेट से हार गई थी, लेकिन उसने अफगानिस्तान पर 34 रन की जीत से अपना अभियान फिर पटरी पर वापस कराया।

Facebook


