CSK vs DC Highlights: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को नसीब हुई जीत, दिल्ली कैपिटल्स को इतने रनों से दी मात, संजू सैमसन ने जड़ा शानदार शतक
लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को नसीब हुई जीत, दिल्ली कैपिटल्स को इतने रनों से दी मात, Chennai Super Kings beat Delhi Capitals by 23 runs
चेन्नईः CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में 23 रनों से हराया। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत के बावजूद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए ओवर्टन ने चार विकेट चटकाए।
CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। संजू ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक 113 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 61 रन की साझेदारी हुई। राहुल 10 गेंद में 18 और निसांका 24 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। समीर रिजवी ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर 14 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आशुतोष 19 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंद में 60 रन बनाए। कुलदीप 4 और एनगिडी तीन रन ही बना सके। अंशुल ने लुंगी को आउट करके दिल्ली की पारी का अंत किया। अंशुल ने तीन विकेट लिए।
पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। कैपिटल्स के लिए एकमात्र सफलता अक्षर पटेल को मिली।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Uttarakhad Hindi News: DAV पीजी कॉलेज को बड़ा तोहफा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
- Bilspur Brilliant School News: बिलासपुर के ब्रिलियंट स्कूल के खिलाफ होगा ‘रिवीलेंट एक्शन!’.. जांच पूरी.. अब समिति ने की मान्यता ख़त्म करने की सिफारिश
- Bride Demands on Suhagrat: पहले वो फिर सेक्स…सुहागरात पर दुल्हन ने रख दी ऐसी डिमांड कि धरे रह गए दूल्हे के सारे अरमान, डायल 112 को कॉल कर बचाई जान

Facebook


