चेन्नई सुपर किंग्स का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

Ads

चेन्नई सुपर किंग्स का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 07:23 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 07:23 PM IST

चेन्नई, 18 मई (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के मैच में सोमवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

चेन्नई की टीम में गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन को शामिल किया गया है । सनराइजर्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है ।

यह पूछने पर कि क्या महेंद्र सिंह धोनी यह मैच खेलेंगे, गायकवाड़ ने कहा ,‘‘ वह यहां हैं लेकिन मैच खेलने के लिये फिट नहीं हैं । लेकिन पता नहीं अगर हम यह मैच जीत जायें तो वह आखिरी मैच खेलें ।’’

भाषा मोना

मोना