चेन्नयिन एफसी और ईस्ट बंगाल ने गोलरहित ड्रा खेला
चेन्नयिन एफसी और ईस्ट बंगाल ने गोलरहित ड्रा खेला
वास्को, तीन दिसंबर (भाषा) चेन्नइयिन एफसी को शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में एससी ईस्ट बंगाल ने गोलरहित ड्रा पर रोक दिया।
दो बार की चैम्पियन ने सत्र की शुरूआत दो जीत से की थी लेकिन वह कोलकाता की जूझ रही टीम के खिलाफ बेहतर नतीजा हासिल नहीं कर सकी।
चेन्नईयिन एफसी इस ड्रा के बाद तीन मैच में सात अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि ईस्ट बंगाल चार मैचों में दो अंक के साथ नौंवे स्थान पर है।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


