चेन्नईयिन एफसी और नॉर्विच सिटी एफसी के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए करार

Ads

चेन्नईयिन एफसी और नॉर्विच सिटी एफसी के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए करार

  •  
  • Publish Date - April 3, 2024 / 04:48 PM IST,
    Updated On - April 3, 2024 / 04:48 PM IST

चेन्नई, तीन अप्रैल (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम चेन्नईयिन एफसी ने फुटबॉल के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश चैंपियनशिप की टीम नॉर्विच सिटी एफसी के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

दोनों क्लब ने इस संबंध में बुधवार को यहां समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत फुटबॉल से जुड़ी गतिविधियों का आदान-प्रदान होगा जिसमें तकनीकी विशेषज्ञता, कोचिंग पद्धतियां और खिलाड़ियों को निखारने की रणनीति भी शामिल है।

चेन्नई के क्लब के उपाध्यक्ष एकांश गुप्ता ने इस साझेदारी के बारे में कहा,‘‘ हम नॉर्विच सिटी के साथ इस भागीदारी से प्रसन्न हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह केवल मार्केटिंग तक सीमित नहीं है।’’

नॉर्विच सिटी इंग्लिश लीग कप में दो बार का विजेता है।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर