चेननइयिन एफसी ने पोलैंड के मिडफील्डर बोरसियुक से अनुबंध किया

चेननइयिन एफसी ने पोलैंड के मिडफील्डर बोरसियुक से अनुबंध किया

चेननइयिन एफसी ने पोलैंड के मिडफील्डर बोरसियुक से अनुबंध किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 10, 2021 1:28 pm IST

चेन्नई, 10 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दो बार के चैंपियन चेन्नइयिन एफसी ने पोलैंड के फुटबॉलर और बुंदेसलीगा के पूर्व मिडफील्डर एरियल बोरिसियुक के साथ एक साल का अनुबंध किया है।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार बोरिसियुक ने अपने 14 साल के लंबे पेशेवर करियर में विभिन्न क्लबों की तरफ से लगभग 350 मैच खेले हैं। वह इससे पहले पोलैंड के क्लब जोगीलोनिया बियालस्तोक से खेला करते थे।

बोरिसियुक 2011-12 में बुंदेसलीगा में एफसी कैसर्सलाटर्न की तरफ से 12 मैचों में खेले थे।

पोलैंड के इस फुटबॉलर ने कहा, ‘‘मैं क्लब से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यूरोप से बाहर खेलने का यह मेरे लिये नया अनुभव होगा और मैं इसके लिये तैयार हूं।’’

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में