पुजारा विश्व स्तरीय बल्लेबाज, उसे रोकना बड़ी चुनौती : लियोन

Ads

पुजारा विश्व स्तरीय बल्लेबाज, उसे रोकना बड़ी चुनौती : लियोन

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 06:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मेलबर्न, 23 दिसंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलियाई गेंदबाज पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा के बल्ले पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे लेकिन स्पिनर नाथन लियोन का कहना है कि इस ‘विश्व स्तरीय’ बल्लेबाज को बाकी मैचों में रोक पाना कड़ी चुनौती होगा ।

Read More News: कल से 7 दिनों तक पूरे देश में रहेगा लॉकडाउन, भारत के पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री ने जारी किया निर्देश

लियोन ने कहा कि पुजारा के लिये उनकी टीम ने विशेष रणनीति बनाई है । दूसरा टेस्ट शनिवार से मेलबर्न में शुरू होगा ।

लियोन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं राज का खुलासा नहीं कर सकता लेकिन पुजारा विश्व स्तरीय बल्लेबाज है और बाकी मैचों में उसके बल्ले पर अंकुश लगाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने श्रृंखला शुरू होने से पहले ही उसके बारे में काफी बात की । एडीलेड में रणनीति कारगर साबित होते देखना अच्छा लगा लेकिन आगे कुछ नया करना होगा ।’’

Read More News:टीम इंडिया के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनाश्री के साथ लिए सात फेरे, बंधे शादी के पवित्र बंधन में

उन्होंने कहा ,‘‘ उसके मैदान पर उतरने के बाद हम उन योजनाओं पर अमल करेंगे । दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सामने खुद को आजमाना हमेशा रोचक होता है और पुजारा उन्हीं खिलाड़ियों में से एक है ।’’

लियोन ने एडीलेड टेस्ट में पुजारा को 43 के स्कोर पर आउट किया । आस्ट्रेलिया ने वह मैच आठ विकेट से जीता ।

इस अनुभवी स्पिनर ने यह भी कहा कि कप्तान विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बावजूद भारतीय टीम में उनकी जगह लेने के लिये काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं ।

Read More News: ‘विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित होंगे ये 39 पुलिस अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्री ने की 

लियोन ने कहा ,‘‘ अजिंक्य रहाणे और पुजारा हैं । इनके अलावा केएल राहुल, मयंक अग्रवाल भी शानदार खिलाड़ी हैं ।विराट की जगह लेने के लिये उनके पास काफी खिलाड़ी हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह फिर काफी चुनौतीपूर्ण होगा और हमें तैयारी पुख्ता रखनी होगी । भारतीय टीम के पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो दूसरे टेस्ट में मजबूती से वापसी करेंगे ।हम यह सोचकर नहीं उतर सकते कि उन्हें फिर 50 रन पर आउट कर देंगे ।’’

Read More News:रायपुर नगर निगम ने 59 बकायेदारों से 10 दिन के भीतर वसूले 2 करोड़ से अधिक, 24 दिसंबर को होगी मेयर इन