चोटरानी के साथ तीन अन्य भारतीय ‘स्क्वाश इंडियन टूर 2’ के अंतिम आठ में पहुंचे
चोटरानी के साथ तीन अन्य भारतीय ‘स्क्वाश इंडियन टूर 2’ के अंतिम आठ में पहुंचे
मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) भारतीय खिलाडी वीर चोटरानी, सुरज कुमार चंद, आकांक्षा सालुंखे और तन्वी खन्ना मंगलवार को यहां ‘एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर 2’ के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
पुरुषों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त चोटरानी को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के शमिल वकील को 11-5, 11-5, 11-8 से हराया। वहीं सातवीं वरीयता प्राप्त चंद ने मलेशिया के मोहम्मद हफीज अब्दुल हारिफ को 11-6, 11-5, 11-7 से शिकस्त दी।
दूसरी वरीयता प्राप्त आकांक्षा ने महिलाओं के प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन जेनेट विधि को 11-4, 11-6, 11-3 से मात दी। अगस्त में जयपुर में हुए शुरुआती चरण की उपविजेता और छठी वरीयता प्राप्त तन्वी ने हॉन्गकॉन्ग की बोबो लाम को 11-13, 10-12, 11-6, 11-4, 13-11 से हराया।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


