देहरादून, 18 अप्रैल (भाषा) सिंड्रेला दास ने शनिवार को यहां जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पहले चरण के अंडर-19 एकल फाइनल में दिव्यांशी भौमिक को 4-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन का समापन किया।
इसके साथ ही लड़कियों की टीम स्पर्धा भी समाप्त हो गईं। इस जीत से सिंड्रेला ने दो खिताब जीतने की उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने इसी चैंपियनशिप में अंडर-17 एकल का खिताब भी अपने नाम किया। इंदौर में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिंड्रेला ने रजत पदक जीता था।
वहीं कर्नाटक ने अंडर-19 युगल का खिताब जीता। कर्नाटक की तनिष्का कालभैरव और हिमांशी चौधरी ने महाराष्ट्र की हार्डी पटेल और दिव्यांशी भौमिक को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पश्चिम बंगाल की अंकोलिका चक्रवर्ती और अहोना रे ने अंडर-17 खिताब जीता।
भाषा नमिता मोना
मोना