स्टाकहोम, नौ सितंबर ( एपी ) क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खाली फुटबॉल स्टेडियमों की तुलना जोकरों के बिना सर्कस से की है ।
पुर्तगाल के इस सुपरस्टार फुटबॉलर ने मंगलवार को नेशंस लीग में स्वीडन के खिलाफ 2 . 0 से मिली जीत में अपना 100वां और 101वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया ।
उन्होंने कहा ,‘‘ यह जोकर के बिना सर्कस में जाने जैसा है या फिर फूलों के बिना बगीचे में । ’’
उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों को ऐसे खेलना पसंद नहीं है लेकिन मुझे इसकी आदत हो गई है । मैं मैच से पहले यह जानते हुए ही ध्यान करता हूं कि मैदान खाली होगा ।’’
रोनाल्डो ने कहा कि उन्हें विरोधी प्रशंसकों की भी कमी खलती है । उन्होंने अगले कुछ महीने में दर्शकों की मैदान पर वापसी की उम्मीद जताई ।
एपी
मोना नमिता
नमिता