डैली बिश्नोई को महिला के1 में स्वर्ण, मध्यप्रदेश का प्रभावी प्रदर्शन

डैली बिश्नोई को महिला के1 में स्वर्ण, मध्यप्रदेश का प्रभावी प्रदर्शन

डैली बिश्नोई को महिला के1 में स्वर्ण, मध्यप्रदेश का प्रभावी प्रदर्शन
Modified Date: August 22, 2025 / 08:02 pm IST
Published Date: August 22, 2025 8:02 pm IST

श्रीनगर, 22 अगस्त (भाषा) सत्रह वर्ष की कयाकिंग खिलाड़ी डैली बिश्नोई ने खेलो इंडिया वाटर स्पोटर्स फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दिन शुक्रवार को 500 मीटर (के1) में स्वर्ण पदक जीता और दूसरे दिन दांव पर लगे चारों स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश की झोली में गए ।

भोपाल की वाटर स्पोटर्स अकैडेमी आफ एक्सीलैंस से निकली डैली ने 2 : 11 . 093 सेकंड का समय निकाला । उत्तराखंड की पी रोजी देवी दूसरे और केरल की निकिता सरकार तीसरे स्थान पर रही ।

मध्य प्रदेश की 14 वर्ष की निहारिका सिंह और चंद्रकला कुशवाह ने महिला कयाकिंग 500 मीटर (के2) में 02 :04.642 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता जबकि मध्यप्रदेश की ही पुरूष केनोइंग (सी2) टीम के सुधीर कुमार और प्रिंस गोस्वामी ने 1 : 50 . 943 सेकंड का समय निकालकर पीला तमगा अपने नाम किया ।

मप्र की पुरूष कयाकिंग टीम (के2) के आदित्य सिंह और मनजीत ने भी 1 : 41.595 सेकंड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में