डेविस कप : अमेरिका को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा नीदरलैंड

Ads

डेविस कप : अमेरिका को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा नीदरलैंड

  •  
  • Publish Date - September 18, 2022 / 12:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

ग्लासगो, 18 सितंबर (एपी) नीदरलैंड ने अमेरिका को 2-1 से हराकर डेविस कप फाइनल्स के ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

नीदरलैंड ने अपने दोनों एकल मैच जीते। बॉटिक वैन डे ज़ैंड्सचुल्प ने दूसरे एकल मैच में टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 7-6 (3) से हराकर नीदरलैंड की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले टालोन ग्रिक्सपुर ने टॉमी पॉल को 7-5, 7-6 (3) से हराया था।

नीदरलैंड ने पहले ही अजेय बढ़त बना ली थी और ऐसे में राजीव राम और जैक सॉक ने युगल मैच में वेस्ली कूलहोफ और मैटवे मिडेलकोप को हराकर केवल हार का अंतर कम किया।

अमेरिका और नीदरलैंड ग्रुप डी से क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुके थे।

शनिवार को अन्य मुकाबलों में क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया जबकि सर्बिया ने कनाडा पर 2-1 से जीत दर्ज की। फ्रांस ने एक अन्य मैच में बेल्जियम को 2-1 से पराजित किया।

एपी पंत

पंत