ग्लास्गो, 30 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक लवप्रीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 110 प्लस किलो वर्ग में स्नैच में रिकॉर्ड बनाने के बावजूद रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलकों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा । अमृतसर के 28 वर्ष के लवप्रीत ने स्नैच में 176 किलो और क्लीन एंड जर्क में 212 किलो समेत कुल 388 किलो वजन उठाया ।
न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटि ने 223 किलो का क्लीन एंड जर्क का राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता । उन्होंने कुल 389 किलो वजन उठाया । स्नैच में उन्होंने 166 किलो वजन उठाया था ।
इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 356 किलो वजन उठाया ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर